Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

जमुई: मोहर्रम के अखाड़ा में युवाओं व बुजुर्गों ने एक से बढ़कर एक कला का किया प्रदर्शन, मोहर्रम का अखाड़ा परंपरागत हथियार और ढोल- बाजे के साथ शुक्रवार की शाम 4:00 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। इस दौरान महराजगंज, महिसौड़ी, पैठान चौक, इस्लामनगर, हांसडीह, खैरमा, सतगामा समेत विभिन्न जगहों पर सीपल और ताजिया के साथ या अली और या हुसैन के नारे गूंजते रहे। सीपल और ताजिया के साथ विभिन्न चौक- चौराहों पर युवाओं ने खूब लाठियां खेली। तलवार और भाले भी जमकर भांजे गए। एक से बढ़ कर एक कला का लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी रही। अखाड़ा के दौरान कई युवा अलग- अलग भेस- भूसे में उछलते- कूदते और झूमते दिखे। विभिन्न इमामबाड़ों पर अलग -अलग कलाकारों द्वारा सीपल और ताजिया को भव्य रूप दिया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जिम्मेदारों व इलाके के लोगों ने अखाड़ा जुलूस की कमान संभाले रखा। अखाड़ा को लेकर खासकर युवाओं में काफी खुशी देखी गई। अखाड़ा की शुरुआत चिन्हित स्थानों की गई और निर्धारित रूट के तहत ले जाया गया। बताया जाता है कि इस्लाम धर्म के लिए नए साल की शुरुआत मुहर्रम के महीना से ही होती है यानि कि मुहर्रम का महीना इस्लामी साल का पहला महीना होता है। मुहर्रम महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, इसी के याद में मुहर्रम पर्व मनाई जाती है। जिस वजह से इस दिन को अहम दिन माना जाता है। इधर मोहर्रम के अखाड़ा को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अखाड़ा के दौरान एसडीओ, बीडीओ, सीओ व टाउन थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घूम घूम कर हालात का जायजा लिया जा रहा था। साथ ही शरारती तत्वों व मनचले युवकों पर पुलिस की कड़ी निगाह थी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #sdpojamui #jamuiPolice #jamuicity #moharram

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

MORE NEWS

जमुई में चप्पल सीने वाले का बेटा बना BDO जमुई जिला का किया नाम रोशन #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #BPSC #hpnewsjamui

जमुई में चप्पल सीने वाले का बेटा बना BDO जमुई जिला का किया नाम रोशन #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #BPSC #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ लिया गया शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के नशीली दवाओं एवं नशा से दूर रहने का शपथ लिया गया तथा अन्य लोगों को भी इनके सेवन से बचने का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सत्यनारायण शिवहरे ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी, एसीजेएम चंद्र बोस कुमार सिंह, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा कुमारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी शामिल थे।
इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पवन कुमार राय, गोविंद कुमार रोशन , अभिषेक व्यवहार न्यायालय जमुई के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्थाई लोक अदालत के अन्य कर्मी उपस्थित थे। 
सभी ने इस अवसर पर भारत को एक नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वह किसी प्रकार के नशीली दवाओं एवं अन्य नशीली पदार्थ जैसे शराब सिगरेट तंबाकू आदि का सेवन अपने जीवन में नहीं करेंगे तथा इसके साथ ही अपने मित्रों सगे संबंधियों को भी इसके दुरुपयोग के संबंध में बताएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह नशीली पदार्थों के सेवन से बचें।
श्री सत्यनारायण शिव हरे ने कहा की नशीली पदार्थ की सेवन से हमारे शरीर एवं आत्मा दोनों का नुकसान होता है जिससे समाज एवं परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी एवं छोटे बच्चे नशीली दवाओं के चपेट में आकर अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं, हमारा दायित्व है कि उन्हें नशीली पदार्थ के दुरुपयोग से बचाए जिससे हमारा देश और समाज इस बुराई से बच सके और तरक्की की ओर अग्रसर हो। 
मंजूश्री कुमारी ने इस अवसर पर युवाओं को नशीली दवाओं से बचने एवं नशा के सेवन से परहेज करने की सलाह दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #courtjamui

जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ लिया गया शपथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के नशीली दवाओं एवं नशा से दूर रहने का शपथ लिया गया तथा अन्य लोगों को भी इनके सेवन से बचने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सत्यनारायण शिवहरे ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी, एसीजेएम चंद्र बोस कुमार सिंह, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा कुमारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी शामिल थे। इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पवन कुमार राय, गोविंद कुमार रोशन , अभिषेक व्यवहार न्यायालय जमुई के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्थाई लोक अदालत के अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इस अवसर पर भारत को एक नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वह किसी प्रकार के नशीली दवाओं एवं अन्य नशीली पदार्थ जैसे शराब सिगरेट तंबाकू आदि का सेवन अपने जीवन में नहीं करेंगे तथा इसके साथ ही अपने मित्रों सगे संबंधियों को भी इसके दुरुपयोग के संबंध में बताएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। श्री सत्यनारायण शिव हरे ने कहा की नशीली पदार्थ की सेवन से हमारे शरीर एवं आत्मा दोनों का नुकसान होता है जिससे समाज एवं परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी एवं छोटे बच्चे नशीली दवाओं के चपेट में आकर अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं, हमारा दायित्व है कि उन्हें नशीली पदार्थ के दुरुपयोग से बचाए जिससे हमारा देश और समाज इस बुराई से बच सके और तरक्की की ओर अग्रसर हो। मंजूश्री कुमारी ने इस अवसर पर युवाओं को नशीली दवाओं से बचने एवं नशा के सेवन से परहेज करने की सलाह दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #courtjamui

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

जमुई के भछियार में मोहर्रम अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा पत्थराव करने मामले में SDPO ने कहा सामान्य है स्थिति 

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थराव करने की सूचना मिली थी। घटना स्थल का जायजा लिया गया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, पत्थराव व भगदड़ में किसी के चोटिल होने की बातें सामने नहीं आई हैं। मामला बिल्कुल शांत है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों ओर चप्पे- चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। #jamuitopnews #sdpojamui #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #CrimeNews #Crime

जमुई के भछियार में मोहर्रम अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा पत्थराव करने मामले में SDPO ने कहा सामान्य है स्थिति एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थराव करने की सूचना मिली थी। घटना स्थल का जायजा लिया गया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, पत्थराव व भगदड़ में किसी के चोटिल होने की बातें सामने नहीं आई हैं। मामला बिल्कुल शांत है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों ओर चप्पे- चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। #jamuitopnews #sdpojamui #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #CrimeNews #Crime

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

जमुई: अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों ने किया पत्थराव, मची भगदड़, बाल- बाल बचे लोग

शहर के इस्लामनगर से निकले अखाड़ा जुलूस के दौरान शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई, जब अखाड़ा जुलूस पर भछियार  मुसहरी टोला के पास उपद्रवियों  ने अचानक पत्थराव कर दिया। इस दौरान चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और तनाव व्याप्त हो गया। पत्थराव के बाद आक्रोशित लोगों ने अखाड़ा को वापस लौटा लिया और इस्लामनगर के पास पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताने लगे और उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर काफी देर तक सभी लोग अड़े रहे और बिना सुरक्षा के अखाड़ा निकालने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस प्रशासन नहीं आएगी तबतक अखाड़ा नहीं निकलेगा। हालांकि बाद में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया गया और फौरन एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अखाड़ा को दुबारा शांतिपूर्वक तरीके से निकाला गया। मौके पर मौजूद नगर के चेयरमैन मो. हलीम उर्फ लोलो, वार्ड पार्षद मो. मुश्ताक उर्फ गरीब मियां, पूर्व वार्ड पार्षद आफताब आलम, सकलदेव दास, राहुल सहित अन्य गणमान्य लोगों की निगरानी में अखाड़ा जुलूस का समापन किया गया।

वहीं टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थराव करने की सूचना मिली थी। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, पत्थराव व भगदड़ में किसी के चोटिल होने की बातें सामने नहीं आई हैं। मामला बिल्कुल शांत है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। #jamuitopnews  #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #Crime #CrimeNews

जमुई: अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों ने किया पत्थराव, मची भगदड़, बाल- बाल बचे लोग शहर के इस्लामनगर से निकले अखाड़ा जुलूस के दौरान शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई, जब अखाड़ा जुलूस पर भछियार मुसहरी टोला के पास उपद्रवियों ने अचानक पत्थराव कर दिया। इस दौरान चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और तनाव व्याप्त हो गया। पत्थराव के बाद आक्रोशित लोगों ने अखाड़ा को वापस लौटा लिया और इस्लामनगर के पास पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताने लगे और उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर काफी देर तक सभी लोग अड़े रहे और बिना सुरक्षा के अखाड़ा निकालने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस प्रशासन नहीं आएगी तबतक अखाड़ा नहीं निकलेगा। हालांकि बाद में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया गया और फौरन एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अखाड़ा को दुबारा शांतिपूर्वक तरीके से निकाला गया। मौके पर मौजूद नगर के चेयरमैन मो. हलीम उर्फ लोलो, वार्ड पार्षद मो. मुश्ताक उर्फ गरीब मियां, पूर्व वार्ड पार्षद आफताब आलम, सकलदेव दास, राहुल सहित अन्य गणमान्य लोगों की निगरानी में अखाड़ा जुलूस का समापन किया गया। वहीं टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थराव करने की सूचना मिली थी। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, पत्थराव व भगदड़ में किसी के चोटिल होने की बातें सामने नहीं आई हैं। मामला बिल्कुल शांत है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #Crime #CrimeNews

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026