Bokaro में पुलिस का बड़ा अभियान, 19 आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 28 अक्टूबर की रात पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर 143 ठिकानों पर छापेमारी की। एसपी के निर्देश पर 73 टीमों में शामिल 240 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। इस दौरान 18 वारंटी और एक वांछित आरोपी समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही 37 NBW, 14 BW और एक DW का निष्पादन किया गया।
#bokaro #BokaroPolice #JharkhandNews #CrimeNews #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Oct 30, 2026