बोकारो में सुबह-सुबह मर्डर ! नशे के लिए पैसे नहीं मिले, 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या
Bokaro: हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय भरत सिंह की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, नशे के लिए पैसे मांगने और मोबाइल छीनने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को सेक्टर-9 के वैशाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से कथित हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून लगा शर्ट, मृतक का मोबाइल और टूटा चश्मा समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए गए।
#BokaroNews #JharkhandNews #CrimeNews #BokaroPolice #BreakingNews
Chas, Bokaro | Oct 29, 2026