Public App Logo
Profile Picture

www.currentbokaro.com

@usr32224554
651Followers
7Following
आत्महत्या की नीयत से उफनती दामोदर में लगाई छलांग, फिर जागी जीने की चाह… ऐसे बची जान

<nis:link nis:type=tag nis:id=tenughat nis:value=Tenughat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=damodarriver nis:value=DamodarRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tenughatdam nis:value=TenughatDam nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: ज़िले के तेनुघाट डैम से सटे दामोदर नदी पर बने पुल से बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, किशोरी को तैरना आता था, जिसके कारण वह तेज बहाव के बीच एक पत्थर तक पहुंचने में सफल रही। पत्थर पर पहुंचने के बाद उसका मन बदल गया, लेकिन वह नदी की तेज धारा के बीच फंस गई। किशोरी को नदी के बीच पत्थर पर फंसा देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तेनुघाट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए दिए व्हाट्सप्प के लिंक में क्लिक करीब या वेबसाइट में जाएं https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
BSL Expansion से जियाडा उद्योगों को बड़ा फायदा, बढ़ेंगे काम के अवसर

BSL के बड़े विस्तार और आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट्स में अब जियाडा उद्यमियों को ज्यादा काम के अवसर मिल सकते हैं। जियाडा अधिकारियों ने BSL निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात कर स्थानीय उद्योगों की समस्याओं और कार्य आवंटन बढ़ाने का मुद्दा उठाया।

खास तौर पर ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना, PPS वर्क और आगामी Sub-PLC/PLC में जियाडा उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने की मांग की गई।

BSL निदेशक प्रभारी ने स्थानीय उद्यमियों को अधिक अवसर देने का भरोसा दिया और आगामी Sub-PLC आवंटन के लिए एजेंडा तैयार करने का निर्देश दिया।

📈 BSL का विस्तार = बोकारो के स्थानीय उद्योगों के लिए नए कारोबार के दरवाजे!

आपके हिसाब से क्या BSL की बड़ी परियोजनाओं में स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए? कमेंट करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarosteelplant nis:value=BokaroSteelPlant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jiada nis:value=JIADA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=businessnews nis:value=BusinessNews nis:enabled=true nis:link/>
ओणम का जश्न, केरल की परंपरा और संस्कृति ने जीता सबका दिल

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onam2026 nis:value=Onam2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onamcelebration nis:value=OnamCelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sreeayyappapublicschool nis:value=SreeAyyappaPublicSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saps nis:value=SAPS nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: बोकारो स्थित श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ओणम का पर्व उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। समारोह में केरल की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#महाबली nis:value=#महाबली nis:enabled=true nis:link/> और वामन के रूप में दिखे विद्यार्थी

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक केरल परिधान में छात्र परिषद के साथ महाबली के भव्य आगमन से हुई। कक्षा 11-जे के श्रेयस ने राजा महाबली, कक्षा 10 के सेतु कृष्ण ने भगवान विष्णु तथा कक्षा 8 के श्रेयस नायर ने वामन की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने ओणम से जुड़ी पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#दीप nis:value=#दीप nis:enabled=true nis:link/> प्रज्वलन और नारियल महोत्सव

समारोह का शुभारंभ वाइस चेयरमैन श्री ससींद्रन कराट, कोषाध्यक्ष श्री बालचंद्रन, निदेशक डॉ. एस. एस. महापात्र, प्राचार्या श्रीमती पी. शैलजा जयकुमार, उपप्राचार्य श्री सुरेश बाबू और विशेष अतिथि श्री वासुदेवन नंबूदरीपाद द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन को ज्ञान, आशा और एकता का प्रतीक बताया गया। इसके बाद नारियल महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जो 2 सितंबर तक चलेगा। नारियल से तैयार शेक, मिठाई, सलाद, नारियल चावल और चटनी जैसे व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#पुक्कलम nis:value=#पुक्कलम nis:enabled=true nis:link/> प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

अंतर-हाउस पुक्कलम प्रतियोगिता में गंगा, यमुना, सरस्वती, पेरियार, पंपा और कावेरी हाउस के विद्यार्थियों ने फूलों से आकर्षक डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता में ग्रुप-डी के गंगा हाउस ने प्रथम, ग्रुप-बी के यमुना हाउस ने द्वितीय और ग्रुप-ई के कावेरी हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों और प्री-नर्सरी के शिक्षकों ने पारंपरिक थिरुवातिरा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद अरपिता ठाकुर ने कथकली की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों का पुली नृत्य समारोह का विशेष आकर्षण रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने विभिन्न पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#पौधरोपण nis:value=#पौधरोपण nis:enabled=true nis:link/> से दिया पर्यावरण संदेश

समारोह का समापन नारियल पौधों के रोपण के साथ हुआ। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री पी. राजगोपाल सहित प्रबंधन सदस्यों ने सभी को ओणम की शुभकामनाएं दीं। निदेशक डॉ. एस. एस. महापात्र और प्राचार्या श्रीमती पी. शैलजा जयकुमार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार सांस्कृतिक विरासत को समझने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और एकता के मूल्यों को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

रंग-बिरंगे पुक्कलम, पारंपरिक नृत्य, संगीत, व्यंजन और पौधरोपण ने ओणम समारोह को संस्कृति, परंपरा, एकता और पर्यावरण संरक्षण का यादगार उत्सव बना दिया।
CEIR पोर्टल से बोकारो पुलिस ने चार माह में 567 फोन लौटाए

 <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews, nis:value=BokaroNews, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaropolice, nis:value=BokaroPolice, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ceirportal, nis:value=CEIRPortal, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mobilerecovery, nis:value=MobileRecovery, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/>

बोकारो जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए गुम मोबाइल की तलाश और बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> एक महीने में 78 मोबाइल की बरामदगी

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच CEIR पोर्टल की मदद से चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर, मुख्यालय और बोकारो क्षेत्र से कुल 78 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों का सत्यापन संबंधित थाना और ओपी में कराया गया। इसके बाद 25 अगस्त को वास्तविक मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंप दिए गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> चार महीने में 567 लोगों को मिला खोया मोबाइल

बोकारो पुलिस के मुताबिक पिछले चार महीनों के दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 567 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। मोबाइल चोरी से जुड़े मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान भी शुरू किया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> CEIR पोर्टल कैसे बन सकता है मददगार?

मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद उसकी सूचना पुलिस को देना जरूरी है। इसके साथ ही सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइल से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किया जा सकता है। यदि गुम या चोरी हुआ मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, तो उसकी पहचान और उपयोग से संबंधित जानकारी पुलिस की जांच में मददगार साबित हो सकती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> मोबाइल खोने पर क्या करें?

बोकारो पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल नजदीकी थाना या ओपी को इसकी सूचना दें। मोबाइल के IMEI नंबर सहित आवश्यक जानकारी सुरक्षित रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बाद CEIR पोर्टल पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराने और उसकी बरामदगी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खरीदते समय भी उसकी वैधता और IMEI नंबर की जांच करें तथा अपने फोन के जरूरी दस्तावेज और IMEI नंबर सुरक्षित रखें। डिजिटल दौर में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि बैंकिंग, पहचान और निजी जानकारी से जुड़ा महत्वपूर्ण उपकरण है। इसलिए इसके गुम होने पर तत्काल कार्रवाई करना साइबर सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी है।
Digital Arrest, UPI और ATM क्लोनिंग... साइबर ठगों के जाल से बचने CISF को मिली खास ट्रेनिंग

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaropolice nis:value=BokaroPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberpolice nis:value=CyberPolice nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर साइबर थाना बोकारो की ओर से सोमवार, 24 अगस्त 2026 को नया मोड़ स्थित सीआईएसएफ यूनिट कैंप के ज्ञानेंद्र हॉल में साइबर जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और जवानों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देना था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के बताए टिप्स

जागरुकता कार्यक्रम के दौरान बोकारो साइबर पुलिस के अधिकारियों ने सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों को इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, फाइल, कॉल या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करना चाहिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> इन साइबर अपराधों को लेकर किया अलर्ट

साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल फ्रॉड, लोन फ्रॉड, मोबाइल चोरी के बाद UPI फ्रॉड, ATM क्लोनिंग, फेसबुक-इंस्टाग्राम विज्ञापन फ्रॉड, फिशिंग और विशिंग जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी।

इसके अलावा व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग, कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड, त्योहारी सीजन के नाम पर फर्जी विज्ञापन, शेयर ट्रेडिंग, फॉरेक्स ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड से भी सावधान रहने को कहा गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> AI से बने अश्लील कंटेंट के नाम पर ब्लैकमेलिंग से सावधान

कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर AI तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी अश्लील फोटो या वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधों के प्रति भी विशेष रूप से सचेत किया गया। पुलिस ने सलाह दी कि ऐसी किसी घटना में घबराने या ठग की मांग पूरी करने के बजाय तत्काल पुलिस और साइबर अपराध हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> OLX और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सतर्कता जरूरी

साइबर पुलिस ने OLX जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री के दौरान होने वाली ठगी से बचने के उपाय भी बताए। अधिकारियों ने अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान करने, संदिग्ध QR कोड स्कैन करने या किसी के कहने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> फ्रॉड होते ही 1930 पर करें शिकायत

कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड का शिकार होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व को समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर पुलिस ने बताया कि ठगी के तुरंत बाद शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और उसे फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है। अधिकारियों ने सभी जवानों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने की अपील की।
बोकारो में एक साथ सड़कों पर उतरी पुलिस

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ फुट पेट्रोलिंग की गई। मुख्य बाजार, बैंक-एटीएम, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों, मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी।

👩‍🦰 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
🚫 नशाखोरी, अड्डेबाजी और जुआ पर कड़ी निगरानी
🏦 बैंक-एटीएम व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
👮‍♂️ दुकानदारों और आम नागरिकों से पुलिस ने किया संवाद

बोकारो पुलिस का संदेश साफ है—  सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaropolice nis:value=BokaroPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policepatrolling nis:value=PolicePatrolling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=citizensafety nis:value=CitizenSafety nis:enabled=true nis:link/>
CurrentBokaro connects readers with the stories, people and developments shaping Bokaro every day.

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chas nis:value=Chas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bermo nis:value=Bermo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gomia nis:value=Gomia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandankiyari nis:value=Chandankiyari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tenughat nis:value=Tenughat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dhanbad nis:value=Dhanbad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarodistrict nis:value=BokaroDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarocity nis:value=BokaroCity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarosteelcity nis:value=bokarosteelcity nis:enabled=true nis:link/>
हर जिंदगी अनमोल, सड़क हादसे रोकने के लिए बोकारो प्रशासन ने बढ़ाया कदम

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/>

बोकारो में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट, सड़क किनारे पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट के इस्तेमाल, स्ट्रीट लाइट और दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे की समीक्षा की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#ब्लैक nis:value=#ब्लैक nis:enabled=true nis:link/> स्पॉट बनने का इंतजार नहीं

उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को जनकल्याण अभियान के रूप में संचालित करने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि किसी स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किए जाने का इंतजार न करें। जहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं या दुर्घटना की आशंका है, वहां पहले से ही निवारक उपाय किए जाएं। संबंधित अभियंता, थाना प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी संयुक्त रूप से ऐसे स्थलों का निरीक्षण करें। बार-बार दुर्घटना वाले स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, चेतावनी संकेत, गति नियंत्रण और अन्य तकनीकी सुधार प्राथमिकता से करने को कहा गया। दोबारा दुर्घटना होने पर एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#एनएच nis:value=#एनएच nis:enabled=true nis:link/> किनारे अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत पार्किंग को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। अवैध पार्किंग पर जुर्माना लगाने तथा बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के निलंबन की कार्रवाई करने को कहा। बारी-कोऑपरेटिव-सिवनडीह जंक्शन सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग का संयुक्त निरीक्षण कर तकनीकी समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#संवेदनशील nis:value=#संवेदनशील nis:enabled=true nis:link/> इलाकों में स्ट्रीट लाइट पर जोर

सिवनडीह से आईटीआई मोड़, तिलमच्चो ब्रिज और पिंडराजोरा-चंदनकियारी के संवेदनशील हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगाने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। संबंधित विभाग को एक माह में स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करने और अगले दो-तीन माह में कार्य पूरा करने को कहा गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#रैश nis:value=#रैश nis:enabled=true nis:link/> ड्राइविंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष यातायात अभियान चलाने का निर्देश देते हुए डीसी ने ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। बुलेट सहित दोपहिया वाहनों से खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वालों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#192 nis:value=#192 nis:enabled=true nis:link/> मुआवजा मामलों की प्रक्रिया जारी

बैठक में बताया गया कि दुर्घटना पीड़ितों के कुल 192 मामलों में मुआवजा प्रक्रिया चल रही है, जबकि 51 मामले अंतिम भुगतान के लिए जीआईसी स्तर पर लंबित हैं। डीसी ने पुराने मामलों का प्राथमिकता से निष्पादन करने और लाभार्थियों को दस्तावेजों के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने देने का निर्देश दिया।

उन्होंने अस्पतालों से दुर्घटना में घायल या मृत लोगों की सूचना समय पर परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति-पत्र और बैज देकर सम्मानित करने को कहा। साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित कर लाइसेंस बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।
Bokaro: सीमेंट दुकान का ताला तोड़कर चोरी, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर 

Bokaro: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के चंदनकियारी-पुरुलिया मुख्य मार्ग स्थित सुलोचना इंटरप्राइजेज में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 5.45 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते दुकान के सीढ़ी रूम में दाखिल हुए और अलमारी व गल्ले का ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#छत nis:value=#छत nis:enabled=true nis:link/> के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर

बताया गया कि चोर दुकान की छत तक पहुंचे और वहां से सीढ़ी रूम की खिड़की के पास पहुंचे। खिड़की के सामने सजाकर रखी ईंटों को हटाने के बाद उन्होंने खिड़की के रास्ते सीढ़ी रूम में प्रवेश किया। इसके बाद सीढ़ी के सहारे दुकान के अंदर पहुंचे और अलमारी तथा गल्ले का ताला तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#अलमारी nis:value=#अलमारी nis:enabled=true nis:link/> में रखे थे पांच लाख रुपये

सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे प्रोपराइटर ने काउंटर और अलमारी के ताले टूटे देखे। दुकान के अंदर जांच करने पर अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये और गल्ले में रखे 45 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल चंदनकियारी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी की घटना रात करीब 12 बजे हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#बैंक nis:value=#बैंक nis:enabled=true nis:link/> बंद होने के कारण दुकान में रखी थी नकदी

दुकान मालिक के अनुसार, लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण बिक्री से प्राप्त रकम दुकान में रखनी पड़ी थी। करीब 45 हजार रुपये गल्ले में, जबकि लगभग पांच लाख रुपये अलमारी में रखे गए थे। इसी नकदी को चोरों ने निशाना बनाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#व्यस्त nis:value=#व्यस्त nis:enabled=true nis:link/> चंदनकियारी चौक में वारदात से सुरक्षा पर सवाल

चंदनकियारी चौक जैसे व्यस्त इलाके में दुकान की खिड़की के रास्ते प्रवेश कर लाखों रुपये की चोरी किए जाने से स्थानीय कारोबारियों में चिंता है। घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रोपराइटर की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
समानता चाहिए, भेदभाव नहीं’ - UGC कानून के खिलाफ Bokaro में सड़कों पर उतरे लोग

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=currentbokaro nis:value=CurrentBokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugclaw2026 nis:value=UGCLaw2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ugcprotest nis:value=UGCProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: महाराणा प्रताप विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर यूजीसी काले कानून-2026 के विरोध में जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार से कथित यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#पोस्टर-बैनर nis:value=#पोस्टर-बैनर nis:enabled=true nis:link/> लेकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून समाज में भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है और इससे सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा संस्थानों में असमानता की स्थिति पैदा हो सकती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#समान nis:value=#समान nis:enabled=true nis:link/> अधिकार की उठी मांग

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। ऐसे में किसी भी वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यूजीसी की नियमावली लागू करने की प्रक्रिया न्याय के प्राकृतिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#आंदोलन nis:value=#आंदोलन nis:enabled=true nis:link/> व्यापक करने की चेतावनी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट है। यदि उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा, "संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को यूजीसी कानून-2026 को वापस लेकर समानता और न्याय के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए।" 

विधासागर सिंह ने कहा, "सवर्ण समाज अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट है। हम किसी के अधिकार छीनने की मांग नहीं कर रहे, हम सिर्फ अपने बच्चों के लिए समान अवसर और न्याय की मांग कर रहे हैं।" अन्य मनीष सिंह ने कहा "जब संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, तो शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी वर्ग को भेदभाव का एहसास क्यों होना चाहिए ?"

कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांग पहुंचाते हुए यूजीसी कानून-2026 को वापस लेने की अपील की गई। आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बढ़ा दर्द ! ठेका मजदूरों के परिवार पर मंडराया मेडिकल संकट, KIMS ने NJCS से मांगा तत्काल हस्तक्षेप  

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarosteelplant nis:value=BokaroSteelPlant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=esic nis:value=ESIC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=contractworkers nis:value=ContractWorkers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: मजदूर के लिए वेतन सिर्फ महीने के अंत में मिलने वाली रकम नहीं होता। उसी वेतन से घर का चूल्हा जलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और परिवार का भविष्य सुरक्षित करने का सपना देखा जाता है। लेकिन अगर कुछ रुपये की वेतन वृद्धि के साथ उसके परिवार की चिकित्सा सुरक्षा ही छिन जाए, तो सवाल सिर्फ वेतन का नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य का बन जाता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#जब nis:value=#जब nis:enabled=true nis:link/> कुछ रुपये बढ़े, लेकिन सुरक्षा की ढाल हट गई

बोकारो इस्पात संयंत्र में Skilled और Highly Skilled ठेका मजदूरों को लेकर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (KIMS) ने इसी गंभीर चिंता को उठाया है। संघ का कहना है कि AWA सहित वेतन के कुछ घटकों में बढ़ोतरी के बाद बड़ी संख्या में ठेका मजदूर ESIC की निर्धारित वेतन सीमा से बाहर हो गए हैं। इसके साथ परिवार की चिकित्सा सुविधा और Injury Out of Work (IOW) Leave Benefit भी प्रभावित होने की बात कही गई है। इस बाबत क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (KIMS) के महासचिव डॉ. संग्राम सिंह ने INTUC अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, AITUC के उपाध्यक्ष विद्या सागर गिरी और भारतीय मजदूर संघ के डी.के. पांडेय को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#बीमारी nis:value=#बीमारी nis:enabled=true nis:link/> दरवाजे पर आए तो मजदूर किसके पास जाएगा?

संग्राम सिंह ने कहा कि - "कल्पना कीजिए, जिस मजदूर ने वर्षों तक संयंत्र में मेहनत कर परिवार का पेट पाला, उसके घर में अचानक कैंसर, हृदय रोग या किसी गंभीर बीमारी की दस्तक दे। इलाज का खर्च लाखों में पहुंच जाए और पहले मिलने वाली संस्थागत चिकित्सा सुरक्षा उपलब्ध न हो। तब वह मजदूर क्या करेगा ? क्या वह अपनी जमीन बेचेगा, मकान गिरवी रखेगा या जीवनभर की बचत इलाज में लगा देगा ?"

<nis:link nis:type=tag nis:id=#मजदूर nis:value=#मजदूर nis:enabled=true nis:link/> की मेहनत, परिवार की चिंता और भविष्य का डर

KIMS का कहना है कि - हर दिन प्लांट में मेहनत करने वाला मजदूर केवल अपना वर्तमान नहीं, अपने पूरे परिवार का भविष्य संभालता है। उसकी चिंता सिर्फ आज की मजदूरी तक सीमित नहीं होती। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्ग माता-पिता की दवा और अचानक आने वाली बीमारी, इन सबके बीच चिकित्सा सुरक्षा उसके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा होती है।

NJCS से उम्मीद, कोई रास्ता जरूर निकले

KIMS महासचिव डॉ. संग्राम सिंह ने NJCS श्रमिक प्रतिनिधियों से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि समाधान ऐसा होना चाहिए जिसमें मजदूर की कुल आय कम न हो और कानूनन संभव होने पर उसे दोबारा ESIC की व्यापक सुरक्षा मिले। KIMS ने स्पष्ट किया है कि मजदूरों का वेतन कम करना उसका उद्देश्य नहीं है। संगठन चाहता है कि वेतन संरचना की ऐसी समीक्षा हो, जिससे मजदूर की वास्तविक आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहे और उसे चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा से भी वंचित न होना पड़े।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#मजदूर nis:value=#मजदूर nis:enabled=true nis:link/> की बीमारी सिर्फ उसकी नहीं, पूरे परिवार की होती है

एक मजदूर के बीमार पड़ने का असर सिर्फ उसकी जिंदगी पर नहीं पड़ता। उसके साथ पूरा परिवार संकट में आ जाता है। कमाई रुकती है, इलाज का खर्च बढ़ता है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो सकती है। ऐसे समय में चिकित्सा सुरक्षा किसी सुविधा से कहीं बढ़कर परिवार के लिए जीवनरेखा बन जाती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#वेतन nis:value=#वेतन nis:enabled=true nis:link/> बढ़े, मगर सामाजिक सुरक्षा की कीमत पर नहीं

KIMS की मांग साफ है- मजदूर की आय बढ़े, लेकिन उसकी सामाजिक सुरक्षा की कीमत पर नहीं। जिस हाथ से कारखाने का उत्पादन बढ़ता है, उस हाथ के परिवार को बीमारी के समय असहाय नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#मजदूर nis:value=#मजदूर nis:enabled=true nis:link/> और उसके परिवार की सुरक्षा सबसे पहले

बोकारो के ठेका मजदूरों का यह मुद्दा केवल ESIC कवरेज का तकनीकी सवाल नहीं है। यह उस परिवार की चिंता है, जो हर महीने मजदूर की कमाई पर भरोसा करके अपना भविष्य बनाता है। इसलिए समाधान भी ऐसा होना चाहिए जिसमें वेतन की सुरक्षा के साथ परिवार की चिकित्सा सुरक्षा भी कायम रहे। मजदूर की मेहनत का सम्मान तभी पूरा होगा, जब उसकी बीमारी के समय उसका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kims nis:value=KIMS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=njcs nis:value=NJCS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sail nis:value=SAIL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=labourrights nis:value=LabourRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=workerwelfare nis:value=WorkerWelfare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/>
कुर्सी खाली, चर्चाएं भारी : Chinmaya Vidyalaya के प्रिंसिपल सूरज शर्मा ने दिया इस्तीफा 

Bokaro: शहर के प्रतिष्ठित चिन्मय विद्यालय के प्रिंसिपल सूरज शर्मा के इस्तीफे की खबर शनिवार को उनके फेयरवेल कार्यक्रम के बाद सामने आई। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। करीब चार वर्षों तक विद्यालय की जिम्मेदारी संभालने वाले सूरज शर्मा के अचानक पद छोड़ने की ...पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें या कर्रेंटबोकारो के वेबसाइट पर जाएं  -https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chinmayavidyalaya nis:value=ChinmayaVidyalaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surajsharma nis:value=SurajSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolnews nis:value=SchoolNews nis:enabled=true nis:link/>
Bokaro: साइबर ठगी मामले में बिहार का आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये ट्रांसफर कर ATM से की थी निकासी 

 https://currentbokaro.com/bihar-accused-arrested-in-bokaro-cyber-fraud-case-had-transferred-rs-3-lakh-and-withdrew-it-from-atm/
Bokaro News: छात्रों के भविष्य पर राजनीति न करे भाजपा, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन : झामुमो 

 https://currentbokaro.com/bokaro-news-bjp-should-not-do-politics-on-the-future-of-students-jmm-case-pending-in-high-court/
Bokaro News: SAPS Tarangini 2026 Showcases Young Talent Through Quiz, Song and Classical Dance 

 https://currentbokaro.com/bokaro-news-saps-tarangini-2026-showcases-young-talent-through-quiz-song-and-classical-dance
हरियाली, गीत और झूमर की मस्ती… चीरा चास में महिलाओं ने मनाया सावन 

 https://currentbokaro.com/bokaro-news-women-celebrated-sawan-mahotsav-in-kaveri-residency-chandelier-dance-and-cultural-programs-were-the-center-of-attraction/
DPS Bokaro Literary Fest: फ्रेंच-जर्मन से संस्कृत तक छात्रों ने दिखाई शानदार प्रतिभा 

 https://currentbokaro.com/dps-bokaro-literary-fest-students-showed-brilliant-talent-from-french-german-to-sanskrit/
Bokaro में फायर सेफ्टी नियमों पर सख्ती, 47 होटल-प्रतिष्ठानों की जांच में मिलीं गंभीर खामियां

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firesafety nis:value=FireSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firesafetyinspection nis:value=FireSafetyInspection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firenoc nis:value=FireNOC nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro : जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

शनिवार को वीडियो संवाद के माध्यम से आयोजित बैठक में जिले के होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में 47 होटल एवं प्रतिष्ठानों के निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#कई nis:value=#कई nis:enabled=true nis:link/> प्रतिष्ठानों में एक ही रास्ते से प्रवेश और निकास

निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश चिन्हित प्रतिष्ठानों में प्रवेश और निकास के लिए एक ही साझा मार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा कई प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित फायर सेफ्टी कर्मियों की भी व्यवस्था नहीं मिली। ऐसी स्थिति को गंभीर मानते हुए उपायुक्त ने तत्काल आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि फायर सेफ्टी सीधे लोगों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए निर्धारित मानकों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को सभी संबंधित प्रतिष्ठानों में फायर एनओसी, नेशनल बिल्डिंग कोड, आपातकालीन निकास, बेसमेंट के उपयोग, अग्निशमन वाहनों के पहुंच मार्ग तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच करने को कहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#सात nis:value=#सात nis:enabled=true nis:link/> दिनों में कार्रवाई की रिपोर्ट

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, चास को निर्देश दिया कि निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले चिन्हित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किया जाए। नोटिस के बाद सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध, पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से पूरी की जाए। प्रत्येक निरीक्षण और कार्रवाई का विधिवत रिकॉर्ड रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#अब nis:value=#अब nis:enabled=true nis:link/> कोचिंग, लाइब्रेरी और हॉस्टल की भी होगी जांच

प्रशासन अब फायर सेफ्टी जांच का दायरा और बढ़ाने जा रहा है। उपायुक्त ने कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ अन्य सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम लोग मौजूद रहते हैं। इसलिए वहां आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#हर nis:value=#हर nis:enabled=true nis:link/> दो माह में नियमित निरीक्षण

उपायुक्त ने फायर सेफ्टी निरीक्षण को नियमित प्रक्रिया के रूप में अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर दो माह में संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाए, ताकि अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों की समय रहते पहचान कर उनका सुधार कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित अग्निकांड से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
650 मीटर पाइपलाइन, 4 महीने की मेहनत और सालाना ₹100 करोड़ की संभावित बचत! 🚨

<nis:link nis:type=tag nis:id=बोकारो nis:value=बोकारो nis:enabled=true nis:link/> स्टील प्लांट (BSL) ने ब्लास्ट फर्नेस-3 के लिए अत्याधुनिक Coal Dust Injection (CDI) System सफलतापूर्वक शुरू कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है।

इस सिस्टम के जरिए BPSCL से करीब 650 मीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से पिसा हुआ कोयला सीधे BF-3 तक पहुंचाया जाएगा। सिस्टम को 10 टन प्रति घंटे की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन परीक्षण के दौरान इसकी सैद्धांतिक क्षमता 15 TPH तक पहुंची।

सबसे बड़ी बात—महंगे कोक की जगह कोल डस्ट के इस्तेमाल से बीएसएल को हर साल करीब ₹100 करोड़ की लागत बचत होने का अनुमान है।

और यह पूरा प्रोजेक्ट महज चार महीने में कॉन्सेप्ट से कमीशनिंग तक पहुंचा। 15 अगस्त को सिस्टम का सफल कमीशनिंग किया गया।

यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की तकनीकी दक्षता और लागत कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूरी खबर: CurrentBokaro.com

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarosteelplant nis:value=BokaroSteelPlant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bsl nis:value=BSL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sail nis:value=SAIL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/>
ESL का बयान: बाजार में तबीयत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत, मृतक कंपनी या ठेकेदार का कर्मचारी नहीं था

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=esl nis:value=ESL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vedanta nis:value=Vedanta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandankyari nis:value=Chandankyari nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: बाजार में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक व्यक्ति को हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कंपनी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मृतक ESL Steel Limited या कंपनी के किसी भी ठेकेदार का कर्मचारी नहीं था। घटना के बाद संबंधित ट्रांसपोर्टर की ओर से आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मृतक का ESL Steel Limited अथवा उसके किसी ठेकेदार से कर्मचारी के रूप में कोई संबंध नहीं था।
Bokaro में अनोखा लूटकांड ! बंदर से हमला करवाकर लूट का आरोप, हरला थाना में फिर

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monkey nis:value=monkey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro: हरला थाना क्षेत्र में लूटपाट का एक विचित्र मामला सामने आया है। आरोप है कि नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने पालतू बंदर से पड़ोसी पर हमला करवा दिया। बंदर के काटने से घायल व्यक्ति के बेहोश होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसकी जेब से नकदी और गले से सोने की चेन निकाल ली। घटना सेक्टर-9A स्थित आवास की बताई जा रही है। पीड़ित श्री नारायण ने हरला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी को नामजद किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#नाली nis:value=#नाली nis:enabled=true nis:link/> की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दिए आवेदन में श्री नारायण ने बताया है कि नाली की सफाई को लेकर उनका पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी ने अपने पालतू बंदर को उन पर हमला करने के लिए छोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, बंदर ने शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#बेहोशी nis:value=#बेहोशी nis:enabled=true nis:link/> के दौरान नकदी और चेन ले जाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके बेहोश होने के बाद पड़ोसी ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली और गले में पहनी सोने की चेन भी ले ली। घटना के बाद परिचितों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद होश में आने पर श्री नारायण ने हरला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#पुलिस nis:value=#पुलिस nis:enabled=true nis:link/> ने आरोपी को भेजा नोटिस

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bokaro के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मां-बेटे की मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक और विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजर

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarocrime nis:value=BokaroCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cooperativecolony nis:value=CooperativeColony nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/>

Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट नंबर 67 में बंद आवास से मिले मां-बेटे के शवों की जांच में फिलहाल मौत के कारणों के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। वहीं, रांची से पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घर की बारीकी से जांच की और फिंगरप्रिंट समेत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#घर nis:value=#घर nis:enabled=true nis:link/> के चप्पे-चप्पे की हुई फॉरेंसिक जांच

फॉरेंसिक टीम ने बंद मकान के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। टीम ने संभावित फिंगरप्रिंट, घटनास्थल से जुड़े अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य और संदिग्ध परिस्थितियों को खंगाला। जांच के दौरान ऐसा कोई स्पष्ट निशान सामने नहीं आया, जिससे प्रथम दृष्टया यह साबित हो कि दोनों की हत्या की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#बेटे nis:value=#बेटे nis:enabled=true nis:link/> के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम के दौरान 30 वर्षीय नितेश के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले। चिकित्सकों के अनुसार उसका शरीर काफी कमजोर प्रतीत हो रहा था। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि उसने कई दिनों से पर्याप्त भोजन नहीं किया था। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक कमजोरी के कारण वह बाथरूम में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#मां nis:value=#मां nis:enabled=true nis:link/> का शव कई दिनों से पड़ा होने का अनुमान

60 वर्षीय अनीता देवी का शव घर के ग्राउंड फ्लोर स्थित बाथरूम में मिला था। पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार शव कई दिनों से पड़ा होने के कारण उसमें सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं, नितेश का शव पहली मंजिल के बाथरूम से बरामद हुआ था और उसकी स्थिति अपेक्षाकृत अलग थी। इससे दोनों की मौत अलग-अलग समय पर होने की आशंका मजबूत हुई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#विसरा nis:value=#विसरा nis:enabled=true nis:link/> सुरक्षित, रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

मेडिकल बोर्ड ने दोनों शवों का विसरा सुरक्षित कर लिया है। इसे आगे वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम और विसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शवों को बीजीएच के मोर्चरी में रखा गया है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=#तीन nis:value=#तीन nis:enabled=true nis:link/> सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। इसमें चास अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. आभा इंदु तिर्की, डॉ. रीना कुमारी और डॉ. रेखा कुमारी शामिल थीं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#रातभर nis:value=#रातभर nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार और पुलिस टीम ने रातभर घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने घर के अंदर की परिस्थितियों, शवों की स्थिति और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न पहलुओं को खंगाला।

<nis:link nis:type=tag nis:id=#बदबू nis:value=#बदबू nis:enabled=true nis:link/> आने पर पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को सूचना

बता दें कि गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित बंद मकान से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाने के बाद अलग-अलग बाथरूम से मां-बेटे के शव बरामद किए। बिजली कनेक्शन भी कई दिनों से बंद होने की बात सामने आई थी। दोनों माँ-बेटे आर्थिक तनाव से गुजर रहे थे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=#मानसिक nis:value=#मानसिक nis:enabled=true nis:link/> रूप से अस्वस्थ था नितेश

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नितेश मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि मां की मौत बाथरूम में गिरने के कारण हुई होगी। इसके बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ और कमजोर नितेश भी पहली मंजिल के बाथरूम में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम, विसरा और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों की अंतिम पुष्टि होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
GGPS बोकारो में चैंपियनों ने बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का हौसला, दीपिका कुमारी समेत दिग्गजों ने दिया सफलता का मंत्र

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=Bokaro nis:enabled=true nis:link/> : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS), बोकारो में 21 अगस्त 2026 का दिन खेल प्रतिभाओं के लिए खास रहा। प्राथमिक विंग हॉल में आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित, चार बार की ओलंपियन एवं दो बार की विश्व चैंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं ओलंपियन अतनु दास, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह और पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान अजय सिंह ने शिरकत की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों से संवाद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की जूडो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित GGPS के युवा खिलाड़ियों से खेल दिग्गजों ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अनुशासन और आत्मविश्वास को बताया सफलता की कुंजी

चैंपियनों ने युवा खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास, शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती, विनम्रता और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता और पदक के पीछे लंबे समय का अभ्यास, निरंतर मेहनत और असफलताओं के बाद दोबारा खड़े होने का जज्बा महत्वपूर्ण होता है।

प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजन

GGPS के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती खेल प्रतिभाओं के बीच एक प्रेरणादायी सेतु का काम किया।

दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम ने GGPS के खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा प्रदान की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ggpsbokaro nis:value=GGPSBokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepikakumari nis:value=DeepikaKumari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atanudas nis:value=AtanuDas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=archery nis:value=Archery nis:enabled=true nis:link/>
बंद खदान में चल रहा था अवैध कोयला खनन, CISF-CCL ने की कार्रवाई  

<nis:link nis:type=tag nis:id=बोकारो nis:value=बोकारो nis:enabled=true nis:link/> के ढोरी क्षेत्र स्थित ताराबेड़ा बंद खदान में अवैध कोयला खनन की सूचना पर CISF और CCL की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 5 रेट हॉल को बंद कराया।

CISF करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद मामले की जानकारी CCL जीएम राजीव कुमार सिंह को दी गई। इसके बाद CISF, CCL प्रबंधन, QRT और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अवैध खनन स्थल पर कार्रवाई की।

CISF ने कहा कि खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और आगे भी संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalmining nis:value=IllegalMining nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=coalmining nis:value=CoalMining nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cisf nis:value=CISF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ccl nis:value=CCL nis:enabled=true nis:link/>
Bokaro Steel में जेम के जरिए सेवा अनुबंधों पर विशेष प्रशिक्षण

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में सेवा अनुबंधों को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नियमसम्मत बनाने की दिशा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के करीब 50 अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में जेम (GeM) विशेषज्ञों ने सेवा अनुबंध प्रबंधन, बिड प्रक्रिया, अनुबंध प्रशासन और वैधानिक अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने ऑनलाइन जुड़कर भी प्रशिक्षण लिया और अपने सवालों के समाधान प्राप्त किए।

बीएसएल की यह पहल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सेवा अधिप्राप्ति को अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bsl nis:value=BSL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokarosteelplant nis:value=BokaroSteelPlant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gem nis:value=GeM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentemarketplace nis:value=GovernmentEMarketplace nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=servicecontract nis:value=ServiceContract nis:enabled=true nis:link/>