शेखपुरा में गन्ना उद्योग लगाने की मांग को लेकर मंत्री संजय पासवान से मिले चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष LJPR अमजद सिद्दीकी।
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा निवासी समाजसेवी एवं युवा नेता अमजद सिद्दीकी ने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान से मुलाकात की। इस दौरान अमजद सिद्दीकी ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान अमजद सिद्दीकी ने शेखपुरा जिले में गन्ना उद्योग स्थापित करने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि जिले में गन्ना उद्योग स्थापित होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सकेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
चेवाड़ा प्रखंड के LJPR प्रखंड अध्यक्ष अमजद सिद्दीकी ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी मंत्री संजय पासवान के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। मंत्री संजय पासवान ने अमजद सिद्दीकी को आश्वासन देते हुए कहा कि शेखपुरा जिले में जहां भी गन्ना उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध होगी, वहां उद्योग स्थापित करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मंत्री ने चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों के हित और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।