सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कसर पंचायत के बेलहरी गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों ( 39)पर आंगन मिलन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों, माताओं एवं उपस्थित सभी लोगों के साथ आत्मीय संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मणिकांत कुशवाहा जी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल जी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी बलराम कुमार आनंद जी एवं पवन जी के साथ उपस्थित होकर बच्चों के बीच फल , मिठाई , कॉपी, पेंसिल का भी वितरण किया एवं बच्चों को खूब स्नेह और आशीर्वाद दिया।
यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, शिक्षा एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
आइए, हम सभी मिलकर समाज के प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अपना योगदान दें।