तोकापाल: महापौर संजय पांडे ने विधायक विनायक गोयल से मिलकर स्वास्थ्य का जाना हाल
महापौर संजय पांडे आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके कुशलक्षेम जाना। इस दौरान महापौर ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।