जमुई: अगिआंव के विधायक समेत 23 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में भाकपा माले ने कचहरी चौक पर दिया धरना
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 बुधवार को अगिआंव के विधायक समेत 23 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में भाकपा माले ने कचहरी चौक पर धरना दिया। सम्पूर्ण बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जमुई स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष यह धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने की।