जमुई: जमुई के अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने 27 लीटर चुलाई शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 शराब के विरुद्ध जमुई उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाइक को जब्त कर 27 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनो शराब तस्कर को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है।