जमुई: कटौना मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो घायल यातायात पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए यातायात पुलिस के द्वारा दोनो घायल को सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर निवासी आदित्य कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक बुधवार को मैट्रिक सेंटर देखने के लिए खैरा गया था लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।