जमुई: बहछा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बहछा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान पहचान बहछा निवासी छोटू कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी के रूप की गई है। इधर घटना की जानकारी के बाद चंद्रदीप थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।