जमुई: टाल सहरसा गांव में बिजली को लेकर मारपीट में तीन घायल अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 टाल सहरसा गांव में बिजली को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान रामधनी कुमार, जीनो महतो और नरेंद्र महतो टाल सहरसा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली जलाने को लेकर उसके पड़ोसी लाल केसर यादव,विजय यादव, सुदामा यादव, संतोष यादव, ऋषि राज, शिवकुमार यादव द्वारा मारपीट की गई।