जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम जामावाड़ा में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जामावाड़ा में लाखों रुपए के विकास कार्य की सौगात दी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने ग्राम जामावाड़ा में मंडी बोर्ड से लेम्पस परिसर में बाउंड्रीवॉल सह गेट निर्माण लागत 30.20 लाख रुपए के कार्य का विधिवत लोकार्पण किया