जगदलपुर: इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, मक्के की खरीदी ₹2400 प्रति क्विंटल से करने की मांग
इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति जिला के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय तक रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अपनी मांग में मक्का के समर्थन को 2400 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की है।