खानपुर: खानपुर कस्बे में माधवराव सिंधिया धर्मशाला में नीलामी की दुकानों को व्यापारियों द्वारा दूसरे व्यापारियों को देने का मामला
खानपुर कस्बे में स्थित माधवराव सिंधिया धर्मशाला में नीलामी की दुकानों को व्यापारियों द्वारा दूसरे व्यापारियों को देने का आरोप लगाया गया। स्थानीय कस्बे वासियों ने आज गुरुवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग बताया कि माधवराव धर्मशाला में नीलामी की दुकान प्राप्त करके कुछ दुकानदारों ने इन्हें दूसरे व्यापारियों को अधिक कीमत पर दे रखा है इस मामले की जांच होनी चाहिए ।