मुसाखेड़ी में चला बुलडोजर, मटन मार्केट का बदला नजारा
अतिक्रमण के बाद जमा मलबा भी हटाया, खुला-खुला नजर आया पूरा इलाका
नितिन चंदेल | रिपोर्ट
इंदौर। मुसाखेड़ी चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब मटन मार्केट का नजारा भी पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दे रहा है। अतिक्रमण के दौरान टूटे दुकानों के हिस्सों और सड़क किनारे जमा मलबे को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई, जिससे बाजार का हिस्सा पहले की तुलना में काफी खुला और व्यवस्थित नजर आने लगा।
मलबा हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही। बुलडोजर से सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाए जाने के बाद आवाजाही के लिए जगह खुली दिखाई दी। कार्रवाई के बाद साफ-सफाई होने से आसपास के क्षेत्र की तस्वीर भी बदली नजर आई।
मुसाखेड़ी चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के बाद मटन मार्केट में हुई सफाई और मलबा हटाने की कार्रवाई फिलहाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ समय पहले तक सड़क किनारे अव्यवस्था और मलबा नजर आ रहा था, वहीं अब वही इलाका काफी खुला-खुला दिखाई दे रहा है।