देवास। जिला अस्पताल परिसर में संचालित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र पर प्रमाण पत्र बनवाने और उनमें त्रुटि सुधार कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे कई महीनों से सुधार के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार को भी केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार को अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद पवार ने जिला अस्पताल पहुंचकर लोगों से चर्चा की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
लोगों ने बताया कि किसी को तीन तो किसी को चार महीने से प्रमाण पत्र में सुधार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार स्टाफ की कमी के साथ केवल एक कंप्यूटर और एक लॉगिन आईडी होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
लोगों ने मांग की है कि तकनीकी और स्टाफ संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने या सुधार कराने के लिए उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। राहुल पवार ने भी अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews