राजपुर: राजपुर पंचायत में 401 आवास लाभुकों की सूची आमसभा में सार्वजनिक हुई, पारदर्शिता के लिए ग्रामीणों को पढ़कर सुनाए गए
Rajpur, Buxar | Oct 1, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में गुरुवार को आवास योजना को लेकर आमसभा आयोजित की गई। मुखिया अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के सामने आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों की सूची पढ़कर सुनाई गई। बैठक में प्रखंड समन्वयक रूपेश कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।