शिवपुरी नगर: मुबारिकपुर में आदिवासी महिलाओं की जमीन पर दबंगों ने पटवारी से मिलकर कब्जा किया, कलेक्टर से मदद की गुहार
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर की रहने वाली आदिवासी महिलाओं ने आज मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताएं कि दबंगों ने पटवारी से साठ गांठ करके उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। एवं उन्हे धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत उन्होने कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है