कोरांव: हरदिहा पाल में अज्ञात ठग ने पेंशन दिलाने के नाम पर ससुर और बहू को ठग कर 8 लाख के जेवरात लेकर फरार, बहू ने की शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र के हरदिहा पाल गांव में एक अज्ञात शख्स पेंशन दिलवाने के बहाने एक घर में घुसा। वह ससुर और बहू को चकमा देकर करीब 8 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई।जानकारी के मुताबिक, शख्स ने ससुर भुवर सिंह से पेंशन दिलवाने की बात शुरू की और बात करते-करते घर के अंदर आ गया।