नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-10 स्थित शाहपुर मोहल्ले में खेल मैदान के मुख्य गेट के सामने कचरा रिसाइक्लिंग केंद्र निर्माण का विरोध तेज हो गया। शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक वार्ड पार्षद सीताराम साव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जेसीबी बंद करा दी। लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र को खेल मैदान और रिहायशी इलाके से दूर की बात की।