पटियाली: शिक्षक दिवस पर पटियाली सेंट के एम इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
पटियाली। शिक्षक दिवस पर सेट के.एम. इंटर कॉलेज में संगीत प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 के संजीत तिवारी प्रथम, कक्षा 11 की अनुष्का द्वितीय और कक्षा 9 की आराध्या तृतीय रहीं। प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।