वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने ली टीम गौरा की समीक्षा बैठक, टी-शर्ट वितरित कर महिला पुलिस कर्मियों का किया उत्साहवर्धन
पिछले 7 माह से जनपद के सभी 12 थानों की टीम गौरा स्कूलों में छात्राओं को दे रही आत्मरक्षा एवं अनआर्म्ड कॉम्बैट का प्रशिक्षण महिला सुरक्षा, बालिका सशक्तीकरण, विधिक अधिकारों एवं साइबर जागरूकता के साथ स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के सभी 12 थानों में गठित टीम गौरा द्वारा महिला सुरक्षा, बालिका सशक्तीकरण एवं आत्मरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। विगत 7 माह से टीम की प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा (Self Defence), अनआर्म्ड कॉम्बैट (बिना हथियार आत्मरक्षा) एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
टीम गौरा के प्रमुख कार्य एवं योगदान
आत्मरक्षा प्रशिक्षण: स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्राओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अनआर्म्ड कॉम्बैट (बिना हथियार आत्मरक्षा) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें।
कानूनी एवं साइबर जागरूकता: महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव तथा POCSO एवं POSH जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी जा रही है।
नियमित गश्त एवं त्वरित सहायता: स्कूलों, कॉलेजों के आसपास एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
डिजिटल सुरक्षा एवं हेल्पलाइन: महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप (Gaura Shakti App), SHe-Box एवं महिला हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जनपद के सभी 12 थानों में गठित टीम गौरा की कमान प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी गई है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनके लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है।
एसएसपी ने की टीम गौरा के कार्यों की समीक्षा, टी-शर्ट वितरित कर बढ़ाया उत्साह