आंवला: आंवला में ई-रिक्शा हटाने को कहने पर युवक को रॉड से पीटा, दो लोगों पर दर्ज हुआ केस
आंवला थाना क्षेत्र के अवादानपुर गांव में ई-रिक्शा हटाने को कहने पर अन्नू मौर्य के साथ मारपीट हुई। आरोप है कि धर्मेंद्र और भिखारी ने लोहे की रॉड और भारी वस्तु से हमला किया। अन्नू के दांत टूट गए और जीभ कट गई। पुलिस ने रविवार सुबह करीब आठ बजे दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।