लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान पर ट्रेलर ने पिकअप व ट्रक में मारी टक्कर, पिकअप चालक की मौत, 3 घायल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड घुमान पर रविवार सुबह करीब 5:00 बजे गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रेलर के बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी पिकप चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।