बीकानेर: कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय परिसर में न्याय मांगने पहुंचे युवक से मारपीट, वकील पर आरोप!
अति-सुरक्षित प्रशासनिक परिसर (बीकानेर कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय) में ज्ञापन देने पहुंचे युवक सैयद सद्दाम हुसैन के साथ अकारण गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित के अनुसार, 12 अक्टूबर को वे अपनी समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। एसपी कार्यालय परिसर के बाहर खड़े व्यक्ति से केवल इतना पूछा कि "प्रार्थना पत्र सही बना है या नहीं?", आरोपी भड़क गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व नागरिकों के बीच-बचाव से युवक की जान बची।
पीड़ित ने निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों और न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।
.
.
#Bikaner #BikanerNews #Rajasthan #RajasthanPolice #BikanerCollectorate JusticeForSaddam CrimeNews BikanerUpdates RajasthanNews AdministrativeComplex LawAndOrder