इटाढ़ी: कर्तव्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, मनरेगा के डीपीओ पर प्रपत्र ‘क’ का गठन
Itarhi, Buxar | Aug 19, 2026 जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में डीएम साहिला ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, विद्यार्थी सहयोग शिविर, श्रावणी मेला और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई।