Public App Logo
कांकेर के अलबेला पारा स्थित 90 के दशक में निर्मित 50 सीटर जनरल बालिका हॉस्टल की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली है। भवन पुराना और जर्जर होने के साथ ही कई जगह दीवारों में दरार और सुराख बताए जा रहे हैं। पिछले महीने ही छात्रावास में दो बार सांप घुसने की घटना हुई। 15 जून को बाथरूम में करीब 6 फीट लंबा जहरीला सांप मिला था, जबकि 22 जुलाई को करीब 7 फीट लंबा सांप छात्रावास में घुस आया। दोनों घटनाओं के दौरान छात्राओं में हड़कंप मच गया। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में पहले भी कई बार सांप निकल चुके हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से खतरा बना हुआ है। #chhattisgarh #kanker #reels #shorts #snake Kanker District - Kanker News