भितरवार: भितरवार पुलिस ने चोरी के जेवरों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
भितरवार में पुलिस ने नकबजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के घर से करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर जप्त किए गए। वही चोरी की अंगूठी खरीदने वाले दूसरे आरोपी के कब्जे से करीब ₹40000 कीमत की सोने की अंगूठी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 12 लाख 40 हजार रुपए का सामान जप्त किया है।