पंडारक: शीर्षक: बाढ़ में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा; 30 वर्षीय चालक की मौत, दो-तीन यात्री घायल
Pandarak, Patna | Nov 16, 2026 पंडारक प्रखण्ड के भदौर थाना और पोखरपर के बीच बड़ा पुल के समीप भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के ससुर ने सोमवार को लगभग 12 बजे बताया कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मृतक की पहचान समियागढ़ थाना क्षेत्र के शोभाटिका गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप चौहान के रूप में हुई है।