पूर्णिया पूर्व: सतकोदरिया गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल, GMCH में भर्ती
शनिवार की शाम 4:00 बजे के नगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के मोहम्मद मुर्शीद अपने बाइक पर सवार होकर हरदा बाजार से अपने घर रहुआ गांव जा रहे थे। ठारा गांव के बादल कुमार ऋषि अपने बाइक पर सवार होकर गुवासी गांव से अपने घर की ओर जा रहे थे। मरंगा थाना क्षेत्र के सतकोदरिया गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर। बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल GMCH में भर्ती।