लालबर्रा: बघोली स्कूल में भूमिपूजन ढाई घंटे देरी से हुआ, छात्र देर शाम तक अतिथियों का इंतजार करते रहे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली में शुक्रवार को 71.05 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रयोगशाला एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन मुख्य अतिथि बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े के कर-कमलों द्वारा किया गया। शासन की इस विकास योजना से स्कूल में सुविधा