जमुई: पकरी गांव में मवेशी बांधने से मना करने पर पति-पत्नी को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 पकरी गांव में निजी जमीन पर मवेशी बांधने से मना करने पर पड़ोसियों ने अजय साव और उनकी पत्नी गुड़िया देवी को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी खैरा थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।