जमुई: तारडीह गंगरा में गर्भवती महिला को पड़ोसी ने पीटा, बचाने पहुंची मां के साथ भी की मारपीट,सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 तारडीह गंगरा में गर्भवती महिला को पड़ोसी ने पीटा,बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी जिरवा देवी और उसकी पुत्री बबली देवी के रूप में की गई है। घायल गर्भवती महिला बबली देवी ने बताया कि उसके दबंग पड़ोसी प्रवीण सहित अन्य के द्वारा मारपीट की गई