तोकापाल: परपा पुलिस ने फर्जी कॉल से डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर ठगी के तरीकों से कराया अवगत
Tokapal, Bastar | Aug 23, 2026 साइबर अपराधों से बचाव और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत थाना परपा पुलिस ने जगदलपुर एवं तोकापाल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।