कुंडा: कुंडा पुलिस ने सराय भागमनी से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मनगढ़ मंदिर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों—विवेक यादव, संजय यादव और विकास यादव को गुरुवार दोपहर 2 बजे सराय भागमनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली है। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।