पालोजोरी: बाबूलाल मरांडी देवघर में मध्यदेशीय वैश्य सभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन में होंगे शामिल
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के आगामी 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से राँची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस ऐतिहासिक अधिवेशन के लिए ससम्मान आमंत्रित किया।