महरौनी: एसडीएम महरौनी ने ग्राम धवारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और ग्राम पड़वा स्थित पीएम श्री विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम महरौनी ग्राम धवारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम पड़वा स्थित पीएम श्री विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान भोजन एवं बच्चों की पढ़ाई आदि की गुणवत्ता को लेकर बच्चों से बारीकी से जानकारी ली।साथ ही उन्होंने संबंधितो को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष तौर से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।