जिलाधिकारी अररिया की पहल के तहत जिले में "जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार" अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उनके घर के निकट ही मिल सके।
इस वीडियो में देखिए कि किस प्रकार इस पहल के माध्यम से चिकित्सा दल गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और जरूरतमंद मरीजों का उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं।
Bihar, India | Jul 30, 2026