नईसराय: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई सराय थाना क्षेत्र के सुमेर गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर दो बजे नई सराय थाने में की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमेर गांव निवासी सीमा बाई की रिपोर्ट पर कल्याण सिंह और अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है