लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर से जनगणना 2027 का शुभारंभ, डीएम ने गुब्बारे उड़ाकर किया आगाज
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—का शुभारंभ शनिवार सुबह 9:15 बजे किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डीएम शैलेंद्र कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।कार्यक्रम में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।