बहराइच: बंजरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान बहादुर पुत्र दूजई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई हैं।