बहराइच: केवलपुर के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
खैरीघाट थाना क्षेत्र के केवलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अगनु प्रसाद पुत्र खेदु निवासी नउवनपुरवा के रहने वाले थे। पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में अगनु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।