बहराइच: रंजीतपुर के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में मां-बेटे की हुई मौत, दो घायल
जिले की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर के पास पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। और दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।