बहराइच: गलकारा गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते ने किया हमला, हालत गंभीर
बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के गलकारा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। जहा रिजवान पुत्र छोटन्नी घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि पिता ने जब कुत्ते को भगाया, तब जाकर मासूम की जान बची। घायल रिजवान को तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाये जहा भर्ती कर इलाज जारी है।