बहराइच: बरवलिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उषा देवी पत्नी सोनू जायसवाल ने अपने ससुराल में छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दो वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। मृतका की शादी वर्ष 2022 में सोनू जायसवाल से हुई थी। सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई।