बहराइच: सिकंदरपुर में हुए विस्फोटक प्रकरण में DM और SP ने स्थिति स्पष्ट की, अन्वेषण कार्य में SOP का पालन करने के दिए निर्देश
रविवार को सिकंदरपुर में हुए विस्फोटक प्रकरण में सोमवार सुबह बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी वह पुलिस अधीक्षक बहराइच आर.एन. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी द्वारा सिकंदरपुर में कार्य किया जा रहा था वह अनाधिकृत नहीं बल्कि एक अधिकृत फर्म है। जिसने एसओपी का पालन नहीं किया था। ऐसे में कंपनी को एसओपी के पालन के निर्देश दिए गए हैं।