बगोदर: बगोदर स्टेडियम में आशियारा कराटे का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि बगोदर विधायक शामिल हुए
बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को आशियारा कराटे की ओर से ग्रांड फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने कराटे गुरु डाडी बलसारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।