जयसिंहनगर: जयसिंहनगर के आवासीय आदिवासी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
जिले के जयसिंहनगर में स्थित आवासीय आदिवासी बैगा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सोमवार की शाम 4 बजे लगभग बैगा स्वास्थ्य शिक्षा एवं नशा मुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को बैगा स्वास्थ्य शिक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।