जयसिंहनगर: फॉरेस्ट ऑफिस के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
जिले के जयसिंहनगर में स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला रविवार की शाम 4 बजे लगभग प्रकाश में आया है। बताया गया है कि रामनरेश सिंह कंवर पुत्र चन्द्रभूषण सिंह कंवर उम्र 45 वर्ष निवासी लोढी जो अपने भतीजे पुष्पेंद्र कंवर के साथ घर से अपने मोटरसाइकिल से करकी की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी।